बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले की कुल 217 पंचायतों में से 61 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है जबकि 90 भवन निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त द्वितीय चरण में 48 ग्राम पंचायतों को भवन निर्माण के लिए आवंटित किया गया है तथा शेष 18 पंचायतों में निर्माण स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बखरी-बहादुरपुर बाईपास सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन की लंबित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं: डीएमसमीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में की गई। समीक्षा के दौरान प्रखंडों में संचालित विकास कार्यों, आधारभूत संरचना निर्माण, जन-शिकायतों के निवारण तथा पंचायत स्तर पर क्रि...