बेगुसराय, जुलाई 22 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। बखरी अनुमंडल मुख्यालय से खगड़िया जिले की सीमा को जोड़ने वाली सोनिहार-बखरी मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली चरम स्थिति में है। रौता मुसहरी से लेकर सोनिहार गांव तक सड़क जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क की मौजूदा स्थिति ऐसी है कि दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की शिकायत स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क का बेगूसराय और खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान है। नगर परिषद द्वारा कुछ दूरी तक सड़क का निर्माण कराया गया है, ...