बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- Begusarai News: बछवाड़ा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-4 के दक्षिणी छोर पर बुधवार की शाम बछवाड़ा रेल थाना की पुलिस ने 5.625 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। रेल थानाध्यक्ष मनीष कुमार मधुकर ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में एक झोला मिला जिसमें शराब की बोतलें रखी थी। इस बाबत रेल थाना बछवाड़ा में बिहार मद्य निषेध अधिनियम 2022 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...