बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी में वर्षों से संचालित रेलवे माल गोदाम को तत्काल बंद नहीं किया जाए। यह मांग समाजसेवी राम अनुग्रह शर्मा ने मंडल रेल अधिकारी से बात कर की है। उन्होंने कहा कि गढ़हरा में परती रेलवे की जमीन पर नया मालगोदाम खोला जा सकता है। रेलवे माल गोदाम बंद होने से अभी तीन हजार परिवारों की रोजी-रोटी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप में प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक और सांसद से भी इस मामले में पहल करने की मांग की है। वहीं समाज सेवा संघर्ष समिति की ओर से भी मजदूरों के लिए आवाज बुलंद करने की घोषणा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...