बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर साहेबपुरकमाल स्टेशन से पश्चिम स्थित गुमटी के पास शनिवार सुबह पोल संख्या 137 और 138 के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों को रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने की जानकारी तब हुई जब शनिवार की सुबह गांव के लोग जब खेतों की ओर जा रहे थे तो किसानों की नजर लाश पर पड़ी। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी। शव का एक पैर कटा हुआ था जिससे प्रथमदृष्टया आशंका जतायी जा रही थी कि ट्रेन से गिरने के कारण उक्त व्यक्ति का पैर कट गया होगा और उसकी मौत हो गयी होगी। इधर, रेल ट्रैक लाश की सूचना मिलने पर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 से 35 व...