बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। स्थानीय रेलवे कॉलोनी में इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इससे रेलकर्मी और उनके परिजन फजीहत झेल रहे हैं। उनका कहना है कि प्रायः घंटों बिजली गुल हो जाती है। इधर, मेंस कांग्रेस यूनियन के नेता मुरारी कुमार ने कहा कि लोको कॉलोनी में 24 घंटे से बिजली गुल है। वहीं, रेल नेता कृष्णकांत, दिलीप कुमार प्रसाद, जीवानंद मिश्र आदि ने विभाग से सुचारू रूप से बिजली बहाल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...