Begusarai News: रेलवे कॉलोनीयों में नहीं हो रहा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
बेगुसराय, अगस्त 30 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी रेलवे कॉलोनीयों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।महेश कुमार,बेबी देवी, मंजीत कुमार, अंजनी कुमार आदि लोगों ने बताया कि एक तो चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। उपर से ब्लीचिंग पाउडर का कभी भी छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। रेल प्रशासन इस ओर पूर्णतः उदासीन बनी है।इसका खामियाजा रेलवे कॉलोनीयों में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।जिसे देखने वाला कोई नहीं है। स्थानीय अधिकारी भी चुप्पी साधे तमाशबीन बने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.