बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी रेलवे कॉलोनियों में मानसून में भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सरोज कुमार, दीपक कुमार, रजनीश कुमार, उदय कुमार आदि लोगों ने बताया कि एक तो चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। ऊपर से ब्लीचिंग पाउडर का कभी भी छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। मानसून का मौसम शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। रेल प्रशासन इस मामले में पूर्णतः उदासीन बना है। इसका खामियाजा रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले रेलकर्मियों व उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय अधिकारी भी चुप्पी साधे तमाशबीन बने हैं। इस संबंध में एरिया मैनेजर रत्नेश कुमार ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...