बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। ग्रीन फर्टिलाइजर लिमिटेड के बैनर तले बुधवार को पीरनगर पैक्स गोदाम परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वाल्मीकि कुमार ने की। गोष्ठी में किसानों को मिट्टी की उर्वराशक्ति बनाए रखने और संतुलित उर्वरक के प्रयोग की जानकारी दी गई। कंपनी के सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर अमन कुमार ने कहा कि अधिक उत्पादन लेने की होड़ में किसान बिना मिट्टी की जरूरत जाने अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कर रहे हैं। इससे धीरे-धीरे मिट्टी की उर्वराशक्ति कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि इस पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को बंजर भूमि विरासत में मिल सकती है। उन्होंने खेतों में नीम की खल्ली, अंडी खल्ली और नीम मिश्रित खल्ली के संतुलित प्रयोग पर जोर दिया। मौके पर जूनियर...