बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- राशन के इंतजार में लाभार्थी Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रखंड के करीब 400 ऐसे लाभार्थी हैं, जिनका राशन कार्ड बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सरकारी खाद्यान्न का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जुलाई 2026 से अक्टूबर तक लगातार चार महीने राशन नहीं मिलने से इन परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ने के बाद भी लाभार्थियों को अनाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।राशन कार्ड बनने के बाद लाभार्थियों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न मिलने लगेगा। लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी राशन नहीं मिलने से उनकी उम्मीद निराशा में बदलने लगी है। खाद्यान्न...