बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। श्री राधा कुंज बिहारी मठ बेगूसराय के तत्वावधान में रविवार को रतनपुर स्थित ऐतिहासिक सियाराम दास सरोवर में भव्य श्री राधा-कृष्ण नौका विहार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मठ की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरोवर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मठ के सेवादार और स्थानीय भक्त तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मठ के ईश्वर नाम प्रभु जी ने बताया कि महोत्सव में भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज और रक्षक गिरधारी प्रभु शामिल होंगे।

सजावट के लिए फूलों की व्यवस्था सरोवर परिसर की विशेष सजावट के लिए करीब चार टन और 15 प्रकार के फूलों की व्यवस्था की गई है। फूल कोलकाता, वृंदावन और बेंगलुरु से मंगाए गए हैं। वृंदावन से आए कलाकार सजावट के कार्य को अंतिम रूप दे रहे...