Begusarai News: रात में घर के पास गाछी से पुलिस ने बरामद किया युवक का शव
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- मंझौल में युवक का शव मिलने से सनसनी Begusarai News: मंझौल,एक संवाददाता। मंझौल थाना क्षेत्र में मंझौल पंचायत-1 के वार्ड संख्या-2 में शनिवार की रात घर के समीप गाछी से एक युवक का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्थानीय मंझौल-01 गजवोर टोला निवासी दु:खहरन पासवान के 37 वर्षीय पुत्र गोपाल पासवान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को गाछी में फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, गोपाल की पहली पत्नी से चार बच्चे हैं। वह पिछले करीब छह महीने से पड़ोस के सदा टोला में एक महिला के साथ रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि उक्त महिला के परिजनों और टोले के कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.