Begusarai News: राणीसती दादी के भादो उत्सव की तैयारी जोरों पर
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। श्री राणी सती दादी जी के भादो उत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को मारवाड़ी सम्मेलन समिति की बैठक हुई। बैठक में दो दिवसीय उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम संयोजक अशोक तुलस्यान उर्फ ढप्पू जी ने बताया कि दो दिवसीय भादो उत्सव 10 और 11 सितंबर को मनाया जाएगा। 10 सितंबर की सुबह मंगल पाठ होगा, जबकि शाम में भव्य भजन संध्या की जाएगी। सह-संयोजक सन्नी नेमानी एवं प्रकाश टिबरेवाल ने बताया कि भजन संध्या में भक्ति संगीत की प्रस्तुति के लिए कोलकाता की सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता अग्रवाल एवं पटना के शुभम शर्मा पहुंचेंगे। समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.