बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: लाखो। सदर प्रखंड के रजौड़ा-सिकन्दरपुर में 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाले बिहार राज्यस्तरीय सावर्ण गोत्रीय महासम्मेलन सह भोज की आयोजन को लेकर रजौड़ा और जिनेदपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को हुई। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से सवर्ण गोत्रीय बंधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके लिए दस गाड़ियों से तीन दर्जन से अधिक लोगों की टोली विभिन्न जिलों में निमंत्रण देने के लिए रवाना हो चुकी है। बैठक में श्रीकांत राय, सरोज कुमार सिंह, टुनटुन राय, अरुण सिंह, विजय राय, मृत्युंजय राय और चुनचुन राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...