बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से चेरियाबरियारपुर अंचल में आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जाति, आय, आवासीय और ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए छात्र और अन्य आवेदक कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इन प्रमाणपत्रों के अभाव में विद्यार्थियों के नामांकन, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित काम प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, हड़ताल के मद्देनजर जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए जाने के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ऋचि पांडेय ने 12 अक्टूबर 2026 को सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर राजस्व कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश ...