बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी से न्यू बरौनी रेलखंड पर स्थित राजवाड़ा स्पेशल गुमटी-61 के निकट हमेशा ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा रहता है जो लगातार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। ई-रिक्शा चालकों द्वारा न्यू बरौनी स्टेशन के स्टैंड में अपना वाहन नहीं लगा कर वाहन को गुमटी पर ही खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है। इस दौरान गुमटी के बंद व खुलने के समय अन्य वाहनों की भी काफी भीड़ बढ़ जाती है। संबंधित सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर पूर्णतः उदासीन बने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...