Begusarai News: राजवाड़ा में जमीन विवाद से सड़क निर्माण रुका
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। गढ़हरा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा दुर्गा स्थान के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य के मामले में विवाद जारी है। बुधवार को इस मामले में बरौनी सीओ और गढ़हरा थानाध्यक्ष जितेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। बताया जाता है कि पूरे मोहल्ले के लोग सड़क निर्माण करवाना चाहते हैं। मोहल्ले के अंदर नई सड़क का निर्माण हो चुका है। अंतिम कड़ी में बरौनी राजवाड़ा मुख्य सड़क से जोड़ना उद्देश्य है। वहीं एक पक्ष जमीन अपनी बताकर सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है। पूर्व में भी दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह मामला डीएसएलआर के समक्ष है। इस मामले की गहन जांच और अनुसंधान प्रशासन की ओर से जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.