बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- भूमि विवाद में गोलीबारी और मारपीट का आरोप Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर गोली चलाने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बरियारपुर निवासी देवेन्द्र सिंह के पुत्र कंचन कुमार सिंह ने थाना में केस दर्ज कराया है। आवेदन में बताया है कि मैं पटना में रहकर व्यवसाय करता हूं। बुधवार को एनएच 31 से गांव के रास्ते अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में पड़ने वाले खेत में चाचा सहित अन्य लोग पाइलिंग कर रहे थे। मना करने पर गाली गलौज कर भगा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें धमकाया। बाद में शाम करीब पांच बजे उनके दरवाजे पर भी विवाद हुआ, जहां कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान राइफल और पिस्तौल से गोली चलाई गई तथा उनके साथ बातचीत कर रह...