बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती पर जोर Begusarai News: छौड़ाही, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभागार में शनिवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती करने,उन्नत बीजों के चयन, बीजोपचार, खाद के संतुलित उपयोग और फसल में लगने वाले कीटों की रोकथाम के उपाय बताए गए। कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि सही समय पर बुआई और वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ विवेक कुमार, मनोज कुमार और प्रभाकर कुमार ने किसानों को गेहूं, दलहन, तिलहन समेत अन्य रबी फसलों की खेती की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बुआई से पहले खेत की अच्छी तरह तैयारी करना और मिट्टी की जरूरत के अनुसार खाद का प्...