बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। रबी महाअभियान के तहत सोमवार को नावकोठी किसान भवन में किसानों के प्रशिक्षण सह कृषि उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रखंड कृषि अधिकारी रोशन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों की बेहतर खेती के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को रबी फसलों की बुआई से पहले खेतों की तैयारी, गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन, बीजोपचार की विधि तथा फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली कृषि तकनीकों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को कृषि उपादान के वितरण से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Gaya News: बोधगया में रबी महाअभियान में किसानों को बताया गया वैज्ञानिक खेती के गुर

हिंदी ...