बेगुसराय, जुलाई 21 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। छात्रों द्वारा मेहंदी, ड्राइंग एवं हैंडराइटिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नॉलेज इंग्लिस एकेडमी के बच्चों द्वारा रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् देवनिति राय ने बचों को उत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ कला व रचनात्मकता और तकनीकी ज्ञान आवश्यक है। ऐसे आयोजन से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होनें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कंप्यूटर शिक्षा के महत्व को बताया। नए कंप्यूटर लैब का उद्घाटन भी किया गया। मौके पर प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्राचार्य मिक्की कुमारी ने आए अतिथियों को ध्न्यवाद दिया। मंच संचालन गोविंद कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विश्वबन्धु पुस्तकालय के वार्षिकोत्सव में 2...