बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: बेगूसराय। मेघराज मेमोरियल बीएड कॉलेज फुलवड़िया में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु अपराजिता, रूपाली, शिवम, सोनाली, स्मिता, रिचा, मोनिका, ओनम् , शालु, दीक्षा, समीक्षा सुमन, हीरा, मनिष,संदीप, रितिक, आंचल, पल्लवी, कंचन, वर्षा आदि ने रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रशिक्षुओं ने रंग-बिरंगे रंगों, फूलों एवं आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से सुंदर और मनमोहक रंगोलियां बनाई। रंगोलियों में दीपावली के सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्त्व को खुबसूरती से प्रदर्शित किया गया। महाविद्यालय के सचिव, नवीन कुमार, प्राचार्या, शिक्षकगण एवं अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रशिक्षुओं के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य शशांक शेखर , सहायक प्रो. आशीष, संदीप कुमार, रूपेश क...