बेगुसराय, अगस्त 1 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य व भाजपा जिला मंत्री अमित कुमार देव ने जिला परिषद कार्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, विकास योजनाओं के भुगतान में विलंब व नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पक्ष समाधान नहीं हुआ तो 12 अगस्त से जिला परिषद कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पूर्ण हो चुकी विकास योजनाओं का भुगतान पिछले करीब छह माह से लंबित है। इससे संवेदकों, मजदूरों और आम लोगों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पंचम एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग की योजनाओं में प्रशासनिक स्वीकृति देने की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किए ज...