बेगुसराय, जुलाई 22 -- Begusarai News: बीहट। छात्र नौजवानों पर हुए लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस तथा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बीहट में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। नारे लगाते हुए बीहट गांव तथा बाजार भ्रमण के उपरांत कार्यकर्ता बीहट चौक पर पहुंचे और पीएम तथा गृहमंत्री का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इन दिनों केन्द्र सरकार तानाशाही सरकार की भांति कार्य कर रही है। कांग्रेस त था यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़तें रहेंगे। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट नारायण सिंह, बद्री सिंह, मुकेश कुमार, गुंजेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बेगूसराय में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका, विरोध में की नारेबाजी (नि.स...