बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने और विद्यालयों के सुचारु संचालन को लेकर शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इन विद्यालयों में पुलिसकर्मियों के आवासन की व्यवस्था करने से लेकर परीक्षा केंद्र बनाए जाने तक पर यथासंभव रोक लगाने को कहा गया है। साथ ही, शिक्षणेत्तर कर्मियों की कमी दूर करने, चेतना सत्र के नियमित संचालन और विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी जिला स्तर पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग के सचिव ने 29 अक्टूबर को इस संबंध में डीईओ को पत्र जारी किया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मॉडल विद्यालयों में अब नहीं होगा पुलिस का आवासन, परीक्षा केंद्र भी नहीं बनेगा इसमें कहा गया है कि विभिन्न...