बेगुसराय, सितम्बर 6 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण पूजा समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित 5.5 किमी मैराथन दौड़ में साहेबपुर कमाल के धावकों का दबदबा रहा। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 275 धावकों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। महेशवाड़ा पंचायत स्थित पीएम श्री बौधू सिंह प्लस-2 स्कूल पहसारा बभनगामा के प्रांगण से शुरू हुई दौड़ एपीएस प्लस-2 स्कूल नावकोठी के खेल मैदान में संपन्न हुई। साहेबपुर कमाल के कन्हैया कुमार ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता में अन्य धावक टॉप-टेन में साहेबपुर कमाल के चार धावकों ने जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बछवाड़ा प्रखंड के चमथा विशनपुर निवासी संजीत कुमार ने दू...