Begusarai News: मैनुअल सुविधा पास नहीं मिलने से पेंशनरों में रोष
बेगुसराय, अक्टूबर 8 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। पूर्व मध्य रेल की रेलवे पेंशनर एसोसिएशन गढ़हरा शाखा की बैठक गुरुवार को सागर राय की अध्यक्षता में हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनरों ने नाराजगी जताते हुए जोनल सहायक सचिव लाल बहादुर को रेलवे हॉस्पिटल सहित बरौनी में मैनुअल रेलवे पास से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। लाल बहादुर ने कहा कि रेलवे बोर्ड के द्वारा जारी मैनुअल पास की उपलब्धता वरिष्ठ नागरिकों को कराए जाने के मामले की अवहेलना बरौनी में की जा रही है। इसकी शिकायत सोनपुर डीआरएम से करेंगे। मौके पर रामचंद्र पासवान, गौरीशंकर शर्मा, बालकिशन महतो, रामदरेश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.