बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: मंसूरचक। प्रखंड के मंसूरचक फाटक चौक स्थित कृष्ण जन्माष्टमी मेला में सोमवार की रात मंसूरचक पंचायत की मुखिया यासमीन खातून के पति पूर्व मुखिया अरमान कुरैसी के साथ मेला देखने के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना से मेला पंडाल में बहुत देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा। मारपीट में मुखिया पति पूर्व मुखिया जख्मी हो गये है। घटना के कारणों की खुलासा अब तक नहीं हो सका है। मंसूरचक थाना की पुलिस उक्त घटना को लेकर गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...