Begusarai News: मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता के प्रखंड स्तर के विजेता हुए सम्मानित
बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: बीहट। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के द्वारा आयोजित मेरा प्रखंड मेरा गौरव के बरौनी प्रखंड के चयनित प्रतिभागी विपिन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने प्रशस्ति पत्र तथा 10 हजर रूपये का चेक प्रदान कर प्रखंड स्तरीय विजेता को सम्मानित किया। राज्य के प्रत्येक प्रखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों की विशेषतओं को जनमानस के बीच लाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से मेरा प्रखंड -मेरा गौरव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के तहत हरेक प्रखंड से एक प्रतिभागी का चयन होना था। बरौनी के बीहट के विपिन कुमार सिंह का उनके द्वारा सिमरियाधाम की सांस्कृतिक तथा साहित्यिक महत्ता पर प्रस्तुतिकरण के आधार पर प्रखंड स्तर पर चयन किया गया। (नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.