बेगुसराय, नवम्बर 5 -- किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की पहल Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ के अवसर पर मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने आम लोगों को किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके तहत नवंबर महीने में मरीज मात्र 100 रुपये में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। साथ ही ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी और जनरल सर्जरी के लिए विशेष किफायती पैकेज की घोषणा की गई है। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी। अस्पताल के सीबीओ एवं निदेशक डॉ. सुहास आराध्ये ने बताया कि आर्थिक कारणों से कई मरीज विशेषज्ञों से परामर्श नहीं ले पाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर यह पहल की गई है। इसके तहत हृदय की बाईपास सर्जरी (सीएबीजी) और नी एवं हिप रिप्लेसमेंट के मरीजों को भी विशेष सुविधा...