Begusarai News: मुआवजा राशि भुगतान करने की मांग
बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। कंपनी के द्वारा मुआवजा राशि के भुगतान में टाल-मटोल रवैया अपनाने पर विवश होकर दिवगंत ठेका मजदूर के परिजनों ने देवना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार से भूख हड़ताल शुरू की है। भूख हड़ताल पर दिवगंत रीगर की पत्नी कविता देवी, भाई विजय पाठक, धनश्याम पाठक, दो नबालिग पुत्री, एक नबालिग पुत्र एवं कविता देवी की गोतनी भूख हड़ताल पर हैं। श्रमिक विकास परिषद से जुड़े प्रवेन्द्र कुमार, भाजपा प्रवक्ता अमित कुमार, राजकिशोर सिंह, राम कुमार, सोनू कुमार आदि ने अनशन स्थल पर उपस्थित होकर कंपनी प्रबंधन से मुआवजा राशि अविलंब देने की मांग की है। बता दें कि कार्य के दौरान गत 29 मई को जख्मी हुए सबौरा के ठेका मजदूर श्याम सुंदर पाठक की मौत 22 जून को हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.