बेगुसराय, अक्टूबर 28 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी के मिरचईया चौक के निकट हमेशा ईरिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है।जो लगातार दुर्घटना को आमंत्रण देता रहता है। ई रिक्शा चालकों द्वारा अपनी वाहन को खाली जगह पर नहीं लगा कर अपनी अपनी वाहन को चौक चौराहों के पास खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है।इस दौरान अन्य वाहनों की भी काफी भीड़ बढ़ जाती है। इस चौक पर कई बार बड़ी दुर्घटना में लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय फुलवड़िया थाना की पुलिस भी इस ओर उदासीनता बरत रही है। इससे स्थानीय लोगों में काफ़ी रोष बना है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: राजवाड़ा गुमटी बना दुर्घटना का सबब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...