बेगुसराय, जुलाई 14 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी के मिरचईया चौक के निकट हमेशा ई-रिक्शों का जमावड़ा लगा रहता है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। ई-रिक्शाचालकों द्वारा अपना वाहन खाली जगह पर नहीं लगा कर चौक-चौराहों के पास ही खड़ा कर सवारियों को चढ़ाया व उतारा जाता है। इस दौरान अन्य वाहनों की भीड़ बढ़ जाती है। इस चौक पर कई बार दुर्घटना में लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय फुलवड़िया थाना की पुलिस भी इस मामले में उदासीनता बरत रही है। इससे स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...