Begusarai News: मालीपुर के महादंगल में अयोध्या के बाबा बजरंगी दास ने जलानपुर के मुन्ना टाइगर को दी पटखनी
बेगुसराय, अक्टूबर 22 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के मालीपुर गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को भी अखाड़े में पहलवानों का जोरदार मुकाबला देखने को मिला। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से पहुंचे नामचीन पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला, ताकत और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शक तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे।दिन का प्रमुख मुकाबला अयोध्या के बाबा बजरंगी दास और जलानपुर के मुन्ना टाइगर पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबले के दौरान बाबा बजरंगी दास ने अपने अनुभव और कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.