बेगुसराय, नवम्बर 4 -- Begusarai News: बीहट। बीहट नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता देवी ने बुधवार को वार्ड 2 मालती गांव में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजीव कुमार ने बताया कि मालती पोखर के संपर्क पथ का निर्माण 13 लाख की राशि से होना है। मौके पर वार्ड पार्षद प्रमीला देवी, बरौनी बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद थे। मुख्य पार्षद ने बताया कि संवेदक को छठ से पूर्व सड़ क निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के उपरांत मुख्य पार्षद ने राजवाड़ा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया।केन्द्र की सेविका तथा सहायिका के द्वारा केन्द्र पर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई जिसपर मुख्य पार्षद के द्वारा यशाशीष्र समस्य...