Begusarai News: मारपीट में युवक जख्मी, तीन पर मामला दर्ज
बेगुसराय, अक्टूबर 30 -- Begusarai News: बीहट। मारपीट में बीहट जागीर टोला का अजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अजय कुमार ने अपने ही मुहल्ले के उमेश सिंह के पुत्र आयुष कुमार तथा दिनेश सिंह के पुत्र विकास कुमार व आलोक कुमार पर जानलेवा हमले करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आवेदन में मंगलसूत्र तथा कान की सोने की बाली छीनने का भी आरोप लगाया गया है। पिस्तौल के बट से हमला करने के कारण अजय कुमार का सिर फूट गया है। जख्मी अजय ने बताया कि जाते जाते आरोपितों ने हवाई फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.