Begusarai News: मारपीट में पांच लोग घायल
बेगुसराय, जुलाई 9 -- Begusarai News: बलिया। पुलिस के द्वारा बुधवार की शाम झगड़ा कर रहे पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। झगड़े के दौरान ये पांचों लोग घायल हो गये थे जिनका इलाज पीएचसी बलिया में कराया गया। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कस्बा वार्ड-दो में कटहरी के कुछ लोग आकर झगड़ा कर रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो सड़क पर गिरा हुआ एक देसी कट्टा व दो लोहे का रड बरामद किया। साथ ही, इस घटना में संलिप्त डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी वार्ड-6 निवासी मो. शमीम, मो. शमीम के पुत्र मो. ओसामा एवं मो. सद्दाम को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, कस्बा वार्ड-दो निवासी मो. तौकीर के पुत्र मो. तौसीफ एवं मो. शाहनवाज को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारी की लड़ाई में सभी लोग मारपीट के दौरान घायल हुए थे। पुलिस ने इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.