बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने मारपीट मामले के आरोपित पपरौर निवासी राजकुमार मालाकार एवं उनके पुत्र आलोक मालाकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि राजकुमार मालाकार के भाई उदय मालाकार ने ही तीन के विरूद्ध मारपीट का मामला दर्ज कराया था जिसमें दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...