Begusarai News: मारपीट कर लूटपाट करने की प्राथमिक दर्ज
बेगुसराय, सितम्बर 30 -- Begusarai News: बलिया। थाना क्षेत्र के छोटी बलिया मीरदहटोली निवासी मो. इश्तियाक की पत्नी सोनी खातून ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मौलानाचक निवासी सुधीर शर्मा सहित 23 लोगों को नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दी है। दिए गए आवेदन के अनुसार सोनी खातून ने अपने घर में घुसकर उपरोक्त व्यक्तियों के द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने, ईट पत्थर एवं रड से हमला कर घर में रखे तीन भर सोना, 200 ग्राम चांदी व 12 हजार रुपए ले लेने का आरोप लगाया है। संबंध में स्थानीय पुलिस ने कांड संख्या 498/26 दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.