बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को जिला सचिव मंडल, अनुमंडल सचिव व प्रखंड सचिवों की बैठक हुई। महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को पूरा करने एवं प्राच्यप्रभा पत्रिका के ग्राहकों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया।

बैठक की अध्यक्षता उन्होंने बैठक में उठाए गए समस्याओं के निदान का भी आश्वासन दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी ने वित्तीय संकट झेल रहे जिला संघों के प्रति महासचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट किया। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधीन विद्यालयों में जाकर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समस्याओं के साथ विद्यालय की अन्य समस्याओं का संकलन भी सदस्यता अभियान के सा...