बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: छौड़ाही,एक संवाददाता। प्रखंड की सिहमा पंचायत अंतर्गत रामपुर कचहरी स्थित मां काली मंदिर में जागरण को लेकर 101 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और भक्तिमय जयकारों के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर पंचायत के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से गुजरी। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार कन्याएं मोहन पोखर से जल लेकर पुनः मां काली मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर के सचिव राम विनय सिंह, व्यवस्थापक चितरंजन सिंह एवं कार्यकर्ता चंदन सिंह ने बताया कि जागरण को लेकर कलश यात्रा निकाली गई थी। यह भी पढ़ें- Gridih News: डेढ़ सौ साल पुरानी परंपरा के साथ डंगारडीह में मनी मां काली पूजा दीपावली की रात जागरण ...