बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में काली पूजन उत्सव पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली की रात विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिरों के पट खोल दिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न काली मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। सोमवार को सुबह से ही मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। गढ़पुरा प्रखंड के कोरैय, हरखपुरा, मालीपुर, मौजी हरिसिंह, रक्सी, गढ़पुरा, धर्मपुर एवं कटहरी सहित विभिन्न गांवों में स्थापित काली मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां काली क...