बेगुसराय, नवम्बर 29 -- Begusarai News: वीरपुर। चौकीदार-दफादार संघ की बैठक रविवार को थाना परिसर में हुई। अध्यक्षता रामवृक्ष पासवान ने की। बैठक में चौकीदार-दफादार की एकजुटता पर विमर्श किया गया। साथ ही, अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पासवान,उपाध्यक्ष अमरजीत पासवान,कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार,राम बहादुर पासवान,बिगनदेव पासवान,अमिताभ कुमार पासवान,दिनेश पासवान,भोला पासवान,अशोक पासवान,गोपाल पासवान,राजेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...