बेगुसराय, अक्टूबर 13 -- महिला चिकित्सक पर एसिड हमला Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बाइपास से हर्रख जाने वाली सड़क पर सोमवार की रात घर जा रही एक महिला चिकित्सक पर सिरफिरे बदमाश ने एसीड से हमला कर दिया। इसमें डॉक्टर झुलसकर जख्मी हो गयी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे घर वापस भेज दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी मनीष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी ने बताया कि इस मामले का मुख्य अभियुक्त समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना के रामपुर जलालपुर गांव निवासी दिनेश झा के पुत्र के गौतम झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसिड पीड़िता महिला चिकित्सक ने नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु को बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजकर 25 मिनट पर लक्ष्य ह...