बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- Begusarai News: बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन पर महिलाओं, बुजुर्गों,बीमार,लाचार व विकलांग रेल यात्रियों के अलग से टिकट काउंटर का कोई बंदोबस्त नहीं है। स्टेशन पर मात्र एक टिकट काउंटर है। यात्रियों की भीड़ बढ़ जाने की सूरत में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को ही उठाना पड़ रहा है। इस दौरान उन्हें अपनी टिकट कटाने के लिए अन्य पुरुष रेल यात्रियों से गुहार लगानी पड़ती है। जबकि रेलवे सर्कुलर के मुताबिक सभी स्टेशनों पर महिलाओं, विकलांगों व सीनियर सिटीजन के सुविधा के लिए अलग टिकट काउंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...