Begusarai News: महंगाई, अपराध व पेपर लीक के मुद्दे पर भाकपा ने की जनसभा
बेगुसराय, सितम्बर 21 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। सलौना जनता पुस्तकालय में रविवार की शाम भाकपा शाखा सलौना की ओर से महंगाई, अपराध एवं पेपर लीक के मुद्दे पर जनसभा की गई। सभा में भाकपा राज्य परिषद सदस्य विजेंद्र केशरी ने केंद्र सरकार पर संविधान और जनहित की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी और बेरोजगारी की समस्या बनी हुई है। विद्यार्थी और नौजवान जब सवाल पूछते हैं तो उन्हें देश विरोधी बताया जाता है। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चीनी, सरसों तेल और नमक जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा सरकारी संस्थानों और परिसंपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। सभा का संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.