बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- Begusarai News: छौड़ाही। दौलतपुर-मालीपुर पथ पर ऐजनी पंचायत अंतर्गत राजोपुर हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार को मवेशी से टकराने के बाद बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 की टीम ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी धनेश्वर महतो के पुत्र सुनील कुमार व राम छबीला महतो के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...