Begusarai News: मनसा बाबा स्थान में संकीर्तन
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: बीहट। बीहट के मनसा बाबा स्थान के जीर्णोद्धार के उपरांत सोमवार से शुरू 24 घंटे का भगवन नाम संकीर्तन मंगलवार को संपन्न हुआ। संकीर्तन के समापन के उपरांत ब्राह्मणों एवं कुंवारी कन्याओं को ज्योनार कराया गया। लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। सोमवार की शाम से 24 घंटे का भगवन नाम संकीर्तन शुरू हुआ था। बीहट के ब्रह्मर्षि शांडिल्य वंशजों के कुल देवता मनसा बाबा स्थान का जीर्णोद्धार जनसहयोग से किया गया है। पंडित दीनानाथ पाठक, पंडित संजीव पाठक के द्वारा अष्टयाम शुरू कराया गया। मौके पर संजय कुमार, दिलीप कुमार कारू, गोपाल, प्रह्लाद कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, नवल किशोर सिंह, दिनेश सिंह, श्याम सिंह, पंकज कुमार,प्रवीण सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बीहट के मनसा बाबा स्थान में भगवन नाम संकीर्तन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.