बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत मध्य विद्यालय, महाजी में विद्यालय परिवार की ओर से संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, उनके आदर्शों तथा भारतीय साहित्य में उनके अमूल्य योगदान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन के नैतिक मूल्यों, आदर्शों और पारिवारिक संबंधों का उत्कृष्ट मार्गदर्शक है। उनके दोहे और चौपाइयां आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिकांत ...