बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार में मध्याह्न भोजन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर माह के लिए पूरे राज्य में 191.92 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है। इस राशि का वर्चुअल अलॉटमेंट सीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है। इससे सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन के लिए संबंधित मदों में राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही, करीब छह माह से एमडीएम के संचालन पर संकट के बादल छंट गये हैं। प्रधानाध्यापकों ने राहत की सांस ली है।

भुगतान में देरी से भोजन योजना पर संकट गौरतलब है कि जून से मध्याह्न भोजन संचालन की राशि विद्यालयों को नहीं मिलने से प्रधानाध्यापक परेशान हैं। राशि के अभाव में वेंडरों ने भी खाद्य सामग्री की आपूर्ति में आनाकानी कर रहे हैं...